23.2 C
Dehradun, IN
July 31, 2026
https://pahadkiaatma.com/
उत्तराखंड

कालसी आरक्षित वन में दिनदहाड़े अवैध खनन, खनन माफिया के हौसले बुलंद

जनपद  देहरादून के कालसी क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के सरकारी दावों के बावजूद खनन माफिया के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। आरोप है कि कालसी आरक्षित वन के कक्ष संख्या-29 में दिनदहाड़े अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित अधिकारियों का कहना है कि सीमित संसाधनों के कारण प्रभावी कार्रवाई करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ ने बताया कि निगरानी के लिए ड्रोन उपलब्ध नहीं कराया गया है और विभागीय वाहन के संचालन के लिए पर्याप्त ईंधन भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाना चुनौती बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आरक्षित वन क्षेत्र में पर्यावरणीय क्षति और बढ़ सकती है। उन्होंने शासन और वन विभाग से अवैध खनन पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने तथा निगरानी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में वन विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया मिलना अभी शेष है।

Related posts

उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का शानदार समापन हुआ, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय खेल मंत्री और मुख्यमंत्री रहे मौजूद। अगले 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री को सौंपा ध्वज

Pahad Ki Aatma

देहरादून के जीएमएस रोड पर एक्सक्लूसिव ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन बड़ी संख्या में पहुंचे लोग,मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उद्घाटन

Pahad Ki Aatma

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

Pahad Ki Aatma

Leave a Comment