23.2 C
Dehradun, IN
July 31, 2026
https://pahadkiaatma.com/
उत्तराखंडदेहरादून

पदोन्नत पुलिस अधिकारियों का सम्मान, एसएसपी ने पहनाए डीएसपी रैंक के स्टार

देहरादून, 1 जुलाई। देहरादून पुलिस लाइन में बुधवार को आयोजित पिपिंग सेरेमनी में निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत हुए दो अधिकारियों का सम्मान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने निरीक्षक राजेश साह और प्रदीप पंत को पुलिस उपाधीक्षक पद के अलंकरण (स्टार) पहनाकर उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है। उन्होंने दोनों अधिकारियों के अब तक के कार्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा पुलिस की सकारात्मक छवि को और सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया।

  • समारोह के दौरान जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने भी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पिपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दोनों नवपदोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके सम्मान में शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Related posts

पवनदीप राजन सड़क हादसे में हुए गंभीर रूप से घायल ,दिल्ली रेफर किया गया ।

Pahad Ki Aatma

31 दिसंबर नए साल के जश्न में उत्तराखंड में जमकर छलके जाम, आबकारी विभाग के अनुसार इतने करोड़ की हुई बिक्री

Pahad Ki Aatma

नई आबकारी नीति 2025 – निवेश, रोजगार और राजस्व के नए आयाम

Pahad Ki Aatma

Leave a Comment