23.2 C
Dehradun, IN
July 31, 2026
https://pahadkiaatma.com/
देहरादून

विकासनगर में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण ध्वस्त”

विकासनगर में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए ने बड़ी कार्रवाई की है। सहसपुर क्षेत्र में प्राधिकरण की टीम ने कई जगहों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर साफ संदेश दिया है कि नियमों के खिलाफ होने वाले निर्माण को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण यानी एमडीडीए ने सहसपुर क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग पर बड़ा एक्शन लिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत ग्राम शेरपुर में नए हाईवे के पास करीब पांच बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

 

अधिकारियों के अनुसार संबंधित भू-स्वामियों द्वारा प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृतियां नहीं ली गई थीं, जिसके चलते मौके पर पहुंची टीम ने प्लॉटिंग से जुड़े विकास कार्यों को हटाया।

 

वहीं सेलाकुई क्षेत्र में शेरपुर स्थित सेटेनियल स्कूल के पीछे किए जा रहे एक अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की गई और उसे ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

 

एमडीडीए अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग की शिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी निर्माण कार्य से पहले जरूरी स्वीकृतियां जरूर प्राप्त करें।

Related posts

पदोन्नत पुलिस अधिकारियों का सम्मान, एसएसपी ने पहनाए डीएसपी रैंक के स्टार

Pahadki Aatma

उत्तराखंड प्रीमियर लीग में ‘मसूरी शेरू क्लासिक’ की एंट्री, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच

Pahadki Aatma

आसमान से बरसी राहत, लेकिन फसलों पर संकट के बादल

Pahadki Aatma

Leave a Comment