24.3 C
Dehradun, IN
July 31, 2026
https://pahadkiaatma.com/
देहरादून

बैरागीवाला विवाद और हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 6 जेल भेजे गए

सहसपुर  के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। सहसपुर पुलिस ने मु०अ०स०- 134/2026 के तहत नामजद एक और आरोपी ‘इन्तजार पुत्र जमील’ (उम्र 32 वर्ष) को तिमली गांव से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में सुद्दोवाला जिला कारागार भेज दिया गया है।

 

बता दें कि 13 जून को दो पक्षों में हुए इस विवाद में घायल विनोद कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में रज्जाक, सलमान, जावेद, शहबाज और इम्तियाज समेत 5 आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीमें घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

Related posts

कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, उत्तराखण्ड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने को मंजूरी

Pahadki Aatma

सहसपुर विधानसभा में पछवादून युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई

Pahadki Aatma

बैरागीवाला हत्याकांड: तनाव के बाद सामान्य हो रहे हालात, पुलिस जांच जारी

Pahadki Aatma

Leave a Comment