23.2 C
Dehradun, IN
July 31, 2026
https://pahadkiaatma.com/
उत्तराखंडदेहरादून

अवैध खनन का असर? पानी से भरे गड्ढे में समाया ट्रैक्टर,,गड्ढे इतने गहरे कि रास्ता ही गायब! हादसे ने खोली पोल

सहसपुर क्षेत्र के लक्ष्मीपुर से एक बड़ी तस्वीर सामने आई है, जहां कथित अवैध खनन के कारण बने गड्ढे अब आम लोगों की जान पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। नदी क्षेत्र में बने गहरे खड्डों में एक किसान का ट्रैक्टर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना ने इलाके में सुरक्षा और अवैध खनन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामला सहसपुर के लक्ष्मीपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां दोपहर के समय एक किसान अपने ट्रैक्टर से खाना खाने के लिए घर लौट रहा था। इसी दौरान नदी क्षेत्र से गुजरते समय पानी अधिक भरा होने और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण रास्ते का सही अंदाजा नहीं लग पाया। बताया जा रहा है कि अचानक ट्रैक्टर संतुलन खो बैठा और गड्ढे में पलट गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नदी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा है, जिसके चलते कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात और पानी भरने के कारण ये गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी क्षेत्रों में कथित अवैध खनन की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए और ऐसे खतरनाक स्थानों को जल्द सुरक्षित किया जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

Related posts

अब अवैध निर्माण पर नहीं मिलेगी राहत, एमडीडीए लेगा अब ऐक्शन

Pahadki Aatma

नंदा गौरा योजना- आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी:30 हजार से ज्यादा आवेदन मिले, राज्य सरकार 51 हजार रुपए देती

Pahad Ki Aatma

बर्फ मे लापता 22 जिंदगियों की तलाश जारी, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में खराब मौसम बन रहा है बाधा

Pahad Ki Aatma

Leave a Comment