23.2 C
Dehradun, IN
July 31, 2026
https://pahadkiaatma.com/
उत्तराखंड

टिहरी की घटना को तूल देने मे छिपा है कांग्रेस के मन मे वैरागीवाला का दर्द: चौहान

टिहरी मे हुई दुखद घटना दो परिवारों की रंजिश, वैरागीवाला मे समुदाय विशेष ने की मोबलिंचिंग

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस बेवजह टिहरी मे हुए दलित युवक की हत्या को तूल दे रही है, जबकि मामले मे आरोपी सलाखों के पीछे है। असल मे टिहरी की घटना को कानून व्यवस्था से जोड़कर वह वैरागीवाला के दर्द को बयां कर रही है।

कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि विकास नगर के वैरागीवाला और टिहरी की घटना मे कोई समानता नही है और कांग्रेस को अपना चश्मा बदलने की जरूरत है। टिहरी मे दलित युवक की हत्या दो परिवारों की रंजिश है, जबकि वैरागीवाला मे हुई हत्या समुदाय विशेष द्वारा मोबलिंचिंग मे हुई। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आये सीसीटीबी फुटेज और अन्य माध्यमों से स्थिति साफ है कि किस तरह युवक की घेरकर हत्या की गयी और दर्जनों लोग इसमें सम्मिलित थे। 5 लोग गिरफ्तार किये गए है और एक दर्जन से अधिक लोग मामले मे नामजद हैं।

 

चौहान ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की खातिर दोनों ही घटनाओं मे समानता बताकर भ्रम फैला रही है। कांग्रेस को साफ करना चाहिए कि वैरागीवाला मे जो एक्सन हुआ क्या वह गैर कानूनी था और उससे वह असहमत है? टिहरी मे दलित युवक की हत्या के बाद समय पर जरूरी कानूनी प्रक्रिया और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।

 

चौहान ने कहा कि भाजपा का स्टैंड साफ है कि किसी के द्वारा भी राज्य मे हिंसक गतिविधियों को अंजाम देकर सौहार्द के वातावरण को चोट पहुंचाने की कोशिश पर कड़ी कारवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी चेंज करने जैसे प्रयास या लैंड जिहाद के लिए भी पार्टी कानून लेकर आयी है और ऐसे तत्वों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का सिद्धांत सबका साथ और सबका विकास पर आधारित है, लेकिन देव भूमि मे किसी भी तरह का जिहाद बर्दाश्त नही किया जायेगा। उत्तराखंड अपनी शांत और अतिथि परंपरा के लिए जाना जाता है। किसी को वादियों के सुकून को छीनने की आजादी नही दी जा सकती है। वहीं कांग्रेस की मंशा मे छिपी खोट को जनता समझ चुकी है और बर्दाश्त नही करेगी

Related posts

देश की सबसे लम्बी रेलवे टनल जानसू का हुआ ब्रेकथ्रू

Pahad Ki Aatma

उत्तराखंड के दो IAS अधिकारी डॉ राघव लंगर ओर ज्योति यादव को मिला भारत सरकार में जॉइंट सेक्रेट्री का स्तर

Pahad Ki Aatma

नंदा गौरा योजना- आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी:30 हजार से ज्यादा आवेदन मिले, राज्य सरकार 51 हजार रुपए देती

Pahad Ki Aatma

Leave a Comment